
मुम्बई। टाटा संस की इकाई टाटा पावर ने बुधवार को कहा कि उसे गुजरात उर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) से गुजरात के धोलेरा सोलर पार्क में 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने के लिए ठेका मिला है।
शेयर बाजार को भेजी सूचना में टाटा पावर ने कहा कि जीयूवीएनएल को बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत ऊर्जा की आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने के लिए ठेका मिला है। यह समझौता वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने से 25 साल तक के लिए वैध है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved