
भोपाल। राज्य मंत्रालय परिसर में आज सुबह एक बड़ा सांप दिखाई दिया। मंत्रालय एनेक्सी 3 के सामने घास के मैदान में बनी क्यारी में सांप घुस गया। खबर लिखे जाने तक सांप को पकड़ा नहीं गया। परिसर में सांप दिखने की सूचना पर कर्मचारी एवं अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। एहतिहास के तौर पर एक मार्ग को बंद कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved