
कोपेनहेगन। भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन अपने दूसरे दौर के मैच में हारने के बाद डेनमार्क ओपन से बाहर हो गए हैं।
लक्ष्य को डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन विटिन्गस ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-7, 21-17 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला 55 मिनट तक चला।
विटिन्गस ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए लक्ष्य को तीन गेम में मात दी।
इससे पहले, किदांबी श्रीकांत ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले को जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
श्रीकांत, जोकि अब इस प्रतियोगिता में आखिरी भारतीय बचे हुए हैं, ने कनाडा के सन एंथनी हो-शु को सीधे सेटों में 21-15, 21-14 से मात दी। श्रीकांत ने इस मैच को जीतने में बस 33 मिनट लिए।
श्रीकांत अब अगले दौर में दूसरी सीड चौ टिन चैन का सामना करेंगे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved