
मुम्बई। निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक की अनुषांगिक इकाई एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 327.83 करोड़ रुपये हो गया है।
गत वर्ष की समान अवधि में एचडीएफसी जीवन बीमा कंपनी को 308.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। एचडीएफसी लाइफ ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितम्बर तिमाही के दौरान में उसकी कुल आय करीब 90 फीसदी बढ़कर 16,426.03 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,661.33 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा जुलाई-सितम्बर तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय 35 फीसदी बढ़कर 10,056.71 करोड़ रुपये रही है, जबकि निवेश से होने वाली आय भी 6,318.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135.12 करोड़ रुपये हो गई है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved