बॉलीवुड की चुलबुल और बिंदास अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। परिणीति गुरुवार को यानि आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अम्बाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा व्यवसायी हैं। परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में अभिनय करेंगी। परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से पूरी की। इसके बाद 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनस स्कूल से बिजनस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया, लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं। यहां उन्होंने यशराज फिल्म बतौर पब्लिक रिलेशन कंस्लटेंट ज्वाइन किया था। वहां दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। हालांकि उनकी कजन प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है, लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का सहारा नहीं लिया।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved