
मुंबई। समंदर किनारे न्यूड होकर दौड़ लगाने पर मिलिंद सोमन पर केस दर्ज हो गया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने बिना कुछ पहने बीच पर दौड़ लगाई थी। इसके चलते उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा और केस दर्ज हो गया। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो पर्दे पर न्यूड हो चुके हैं। इन सितारों में कई दिग्गज सितारे शामिल हैं जिनके नाम आपको हैरान कर देंगे।
आमिर खान (Aamir Khan): बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की फिल्म पीके काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में आमिर खान का रोल दूसरे ग्रह के इंसान का था। इसी फिल्म में आमिर खान ने न्यूड सीन देकर फैंस को हैरान कर दिया था। इस फिल्म के पोस्टर्स पर भी आमिर खान का यह न्यूड फोटो इस्तेमाल किया गया था।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor): संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में सोनम कपूर उनके अपोजिट नजर आई थीं। सांवरिया फिल्म में रणबीर कपूर ने न्यूड सीन दिया था। फिल्म में वह विंडो के पास न्यूड नजर आए थे। यह फोटो कई दिन तक छाया रहा था। वहीं संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी रणबीर कपूर न्यूड सीन देते नजर आए थे।
जॉन अब्राहम (John Abraham): बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने कबीर खान की फिल्म न्यूयॉर्क में न्यूड सीन दिया था। इस फिल्म में वह एक आतंकवादी की भूमिका में थे। इसके बाद दोस्ताना फिल्म में भी उन्होंने न्यूड सीन दिया था। ये दोनों सीन काफी चर्चा में रहे थे।
नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh): जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क, सात खून माफ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बेहतरीन एक्टर नील नितिन मुकेश भी न्यूड सीन देकर तहलका मचा चुके हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में उन्होंने न्यूड सीन दिया थ। इस फिल्म में उनके रोल की काफी प्रशंसा हुई थी।
राजकुमार राव (Rajkummar Rao): बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर राजकुमार राव इन दिनों आने वाली फिल्म छलांग को लेकर चर्चा में हैं। दर्जनों फिल्मों में शानदार अभिनय से प्रभाव जमाने वाले राजकुमार राव हंसल मेहता की फिल्म शाहिद में नजर आए थे। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें वह न्यूड नजर आए थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved