img-fluid

जमीन से निकले सेकंड वर्ल्‍ड वार के 122 घातक बम

November 18, 2020


मणिपुर। मकान बनाने के लिए नींव खोदने के समय हर कोई हैरान रह गया जब जमीन में से एक-एक कर बिना फटे बम निकलने लगे। यह देखकर जमीन के मालिक ने पुलिस को बुलाया और फिर जब और खुदाई हुई तो पूरे 122 बम निकले। यह वाकया मणिपुर के मोरेह शहर का है जहां म्‍यांमार और इंडिया का बॉर्डर है।

मणिपुर के मोरेह में जांग वेंग के पास गंते वेंग इलाके में एक प्‍लॉट की मकान बनाने के लिए खुदाई चल रही थी। तभी खुदाई के दौरान वहां से बम निकलने लगे। इस बात से घबराकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया। यह घटना मंगलवार की है।

मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और खुदाई जारी रखी तो पूरे 122 बम निकले। यह बम सेकंड वर्ल्‍ड वार के समय के हैं जो जमीन में दबे हुए थे। इनका इस्‍तेमाल नहीं हो पाया था। सेकंड वर्ल्‍ड वार के समय यहां जापानी सेना की मौजूदगी थी। यहीं से सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष छेड़ रखा था।

मणिपुर पुलिस सभी बमों को अपने साथ मोरेह पुलिस स्‍टेशन ले गई। वहां सुरक्षा के साथ बमों को रखा गया है। इससे पहले इसी साल 17 जुलाई को भी मोरेह इलाके से बिना फटे हुए 27 बम, बम के 43 खाली खोखे और 15 खाली बक्‍से खोजे गए थे। यह इलाका म्‍यांमार और भारत की सीमा पर है इसलिए यहां ब‍िना फटेे बम काफी संंख्‍या में म‍िलते हैं।

 

Share:

  • पत्थर के टुकड़े ने बना दिया करोड़पति, जानिए क्या है मामला

    Wed Nov 18 , 2020
    इंडोनेशिया। एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। यह बिल्कुल सच साबित हुआ इंडोनेशिया के एक युवक जोसुआ हुतागलंगु के साथ जो ताबूत बनाने का काम करता था और चंद मिनटों में कंगाल से सीधे करोड़पति बन गया। दरअसल, 33 साल के जोसुआ जब अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved