विदेश

पत्थर के टुकड़े ने बना दिया करोड़पति, जानिए क्या है मामला


इंडोनेशिया। एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। यह बिल्कुल सच साबित हुआ इंडोनेशिया के एक युवक जोसुआ हुतागलंगु के साथ जो ताबूत बनाने का काम करता था और चंद मिनटों में कंगाल से सीधे करोड़पति बन गया।

दरअसल, 33 साल के जोसुआ जब अपने घर में एक दिन काम कर रहे थे उसी दौरान उनके घर में आसमान से एक ऐसी चीज गिरी जिसने उन्हें 10 करोड़ रुपये का मालिक बना दिया। जोसुआ के घर में आकाश से बेहद दुर्लभ उल्कापिंड का एक ऐसा टुकड़ा गिरा जिसने उन्हें कंगाल से करोड़पति बना दिया। यह उल्कापिंड का टुकड़ा करीब 4 अरब साल पुराना था जिस वजह से इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई।

उल्कापिंड के गिरने से जोउसा के कोलांग स्थित घर की छत में छेद हो गया, जिस वक्त ये पत्थर आसमान से गिरा उस वक्त जोउसा ताबूत बनाने का ही काम कर रहे थे। उल्कापिंड का वजन 2 किलो से ज्यादा और जब यह छत तो तोड़ते हुए गिरा तो यह 15 सेंटीमीटर तक जमीन में धंस गया।

इस उल्कापिंड के बदले जोसुआ को करीब 14 लाख पाउंड ( 10 करोड़ रुपये) मिले। यह अत्यंत ही दुर्लभ प्रजाति गपाना का बताया जाता है जिसकी वजह से इसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है। जोसुआ ने बताया कि पत्थर जिस वक्त गिरा उस वक्त बेहद गर्म था लेकिन बाद में वो ठंडा हो गया।

 

Share:

Next Post

व्हाट्सएप ने यूजर्स को दिया अनोखा फीचर्स, जानें डिटेल और उठाएं फायदा

Wed Nov 18 , 2020
नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप एक ऐसा एप है, जो सबसे ज्यादा पॉपुलर है। व्हाट्सएप की सहायता से यूजर्स एक दूसरे को फोटो, डॉक्यूमेंट्स और वीडियो आसानी से शेयर कर देते हैं। सुविधाओं को देखते हुए व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या भी करीब 230 करोड़ पहुंच गई है। व्हाट्सएप का आर्काइव फ़ीचर आप यूज […]