रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सरपंच पति की हत्या का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाला बेड़मा गांव के सरपंच पति संतोष कश्यप की नक्सलियों ने देर रात हांदावाड़ा गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों के द्वारा पर्चे फेंके गए हैं।
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ऐसी सूचना है, परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। बॉडी रिकवर करने के बाद पुष्टि की जा सकेगी। घटनास्थल के लिए टीम रवाना कर दी गई है। हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved