
भोपाल। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) को शासकीय बंगला खाली करने के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा (Omhari Sharma) ने नोटिस जारी किया है। नवम्बर माह में हुए उपचुनावों में मंत्री इमरती देवी चुनाव हार गई थीं। चुनाव हारने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को भेज दिया था। लेकिन इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं हो जाता है तब तक इमरती देवी के पास महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद रहेगा, लेकिन 2 दिसम्बर को नोटिस जारी कर बंगला खाली करने के लिए कहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved