img-fluid

भोपार में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

November 29, 2026

भोपाल। भोपाल (Bhopal) के बड़वई में रविवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग ने दमकलकर्मियों को छह घंटे तक उलझाए रखा। प्लास्टिक और पुट्ठे के बड़े ढेर के कारण आग तेजी से फैलती रही। हालात ऐसे थे कि आग से उठता धुएं का गुबार करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। तीन दमकलों की मदद से लगातार पानी और फोम डालने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका।

आग सुबह करीब नौ बजे लगी थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर और कबाड़खाना समेत अलग-अलग स्थानों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर पंकज यादव सहित दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। गोदाम में ज्वलनशील प्लास्टिक और पुट्ठा बड़ी मात्रा में रखा होने से आग अंदर तक सुलगती रही। पानी डालने के बाद भी आग पूरी तरह शांत नहीं हो रही थी। ऐसे में फोम का इस्तेमाल करना पड़ा।


  • गांव के पास होने से बढ़ी चिंता
    गोदाम गांव से लगा हुआ है। ऐसे में आग आसपास फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भी चिंता रही। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी दमकलकर्मियों की मदद की। धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जल गया।

    अंदर सुलगता रहा कबाड़, छह घंटे बाद बुझी आग
    दमकलकर्मियों के मुताबिक, प्लास्टिक और पुट्ठे के ढेर में आग अंदर तक पहुंच गई थी। ऊपर से पानी डालने के बावजूद कई जगह आग सुलगती रही। इसलिए लगातार पानी के साथ फोम का इस्तेमाल किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

    Share:

  • MP के 55 लाख विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, कल खातों में ट्रांसफर होगी यूनिफॉर्म की राशि

    Sun Nov 29 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 55 लाख विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से स्कूल यूनिफॉर्म (गणवेश) की राशि का इंतजार कर रहे छात्रों के खातों में कल (सोमवार) यह राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved