img-fluid

सिलीगुड़ी में हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की मौत

December 08, 2020


सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा की रैली में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद हिंसा भडक़ उठी, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। घटना के विरोध में आज भाजपा ने 12 घंटे बंद का आह्वान किया है।
कल पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। उसी दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई। बाद में पूरे इलाके में जबरदस्त हिंसा फैल गई और बड़े पैमाने पर आगजनी और पथराव किया गया।
जनाधार बढ़ रहा है भाजपा का
प. बंगाल में जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं भाजपा का जनाधार भी बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी बौखला रही हैं।


पुलिस ने हम पर बम फेंके : विजयवर्गीय
विरोध प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा लाठीचार्ज में हुई एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर पुलिस पर आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए हम पर बमों से हमला किया गया।

Share:

  • किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का हल्ला बोल प्रदर्शन

    Tue Dec 8 , 2020
    इन्दौर। किसान विरोधी बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने आज छावनी अनाज मंडी पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। किसान बिल के विरोध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved