img-fluid

हमलावरों को सीसीटीवी फुटैज के आधार पर तलाश रही पुलिस

December 10, 2020

  • दो पूर्व परिचितों पर हमले का संदेह, मुखबिरी के शक में फरियादी और संदेही के बीच चल रहा था विवाद

भोपाल। कोहेफि जा में रहने वाले एक पत्थर व्यवसायी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस को हमलावरों के सीसीटीवी फुटैज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं व्यवसायी के करीबी सूत्रों की माने तो पिछले दिनों कोहेफिजा के दो लड़कों को फारसेट ने शिकार के संदेह में हिरासत में लिया था। उक्त दोनों युवक फरियादी के पूर्व परिचित हैं उन्हें संदेह था कि व्यापारी की मुखबिरी पर उन्हें पकड़ा गया था। जिसके बाद उन्होंने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक समर शहीद (36) एनआरआई कालोनी में रहते हैं। उनका बैरागढ़ इलाके में पत्थर का व्यवसाय है। समर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे वह दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। घर के बाहर खड़ी कार में बैठने जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों मास्क और टोपी लगाए थे और उनकी बाइक पर नंबर भी नहीं था। नजदीक पहुंचते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके सिर पर चाकू से हमला किया, लेकिन उन्होंने बचाव में अपना हाथ उठाया तो चाकू हथैली में लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश उन्हें धमकाते हुए भाग निकले।

Share:

  • शहर में कल से 3 दिन हल्की बारिश के आसार

    Thu Dec 10 , 2020
    17-18 दिसंबर को हवा का रुख उत्तरी होने पर ठंड बढऩे लगेगी भोपाल। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे चक्रवात के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसार बन रहे हैं। इसके तहत 11 दिसबंर से भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved