मुंबई। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का नाम अपने बॉलीवुड की दुनिया मे भी जरूर सुना होगा। इस अभिनेता का जन्म 12 दिसंबर साल 1950 को बंगलूरू में हुआ था। रजनीकांत के फैंस कुछ हद तक उन्हें भगवान का दर्जा भी देते है। कुली से सुपरस्टार बनने वाले रजनीकांत कभी यहां तक नहीं पहुंच पाते अगर उनके दोस्त राज बहादुर ने उनके अभिनेता बनने के सपने को जिंदा न रखा होता।
अभिनेता का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। ये अपने परिवार मे सबसे छोटे हुआ करते थे। जब वे पांच साल के थे तभी उनकी मां जीजाबाई का निधन हो गया था। घर के हालात खराब हो रहे थे जिसकी वजह से रजनीकांत को कुली तक का काम करना पड़ा। जब वे बड़े हुए तो बस में कंडक्टर की नौकरी करने लगे। रजनीकांत अभिनेता बनना चाहते थे। उनके इसी सपने दोस्त राज बहादुर ने जिंदा रखा और उन्होंने ही रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए कहा। दोस्त की बदौलत ही रजनीकांत आगे बढ़ते गए और फिर फिल्मों में काम करने लगे। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से की थी।
दोहा। बहरीन के शासक हमद बिन इसा खलीफा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को देश के सभी नागरिकों को कोविड-19 की वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराने का निर्देश दिया है। यह जानकारी बहरीन के सरकारी न्यूज बी.एन.एन ने दी। न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमद बिन खलीफा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के खिलाफ […]
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने बॉलीवुड छोड़ने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वे हल्के मेकअप के साथ प्रिंटेड दुपट्टे में देखा जा सकता है। सना ने लिखा कि अपने उद्देश्य को जानें। हम सभी को […]
मुंबई (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘सिंघम-3’ (Singham-3) की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने दमदार अंदाज से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। अब इस फिल्म के बारे में एक अपडेट सामने आया है। ‘सिंघम-3’ की शूटिंग के दौरान सेट पर अजय देवगन घायल […]
नई दिल्ली। गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख (Asha Parekh) को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान (Indian cinema’s biggest honor) ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार (‘Dada Saheb Phalke’ Award) से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (68th National […]