
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा जारी है। जनता में डर और भय है। राज्य सरकार सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर परिणाम प्रभावित कर सकती है। विजयवर्गीय ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ने अपील की है कि राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम बुलाई जाए और उसकी देखरेख में चुनाव कराए जाएं। राज्य की पुलिस का भी टीएमसी ने अपराधीकरण कर दिया है और उससे निष्पक्षता की उम्मीद नहीं है।
वर्धमान में भाजपा का धरना
वर्धमान में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद यहां एक बार भी टीएमसी और भाजपा के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई है। अपने कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज भाजपा यहां बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved