
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में किशनगढ़ हवाई अड्डे से सोमवार से गुजरात के सूरत के लिये नई हवाई सेवा शुरू होगी। गोडावत समूह स्टार एयर कम्पनी के अबूसूफियान चौधरी के अनुसार किशनगढ़-सूरत हवाई सेवा का समारोहपूर्वक दोपहर डेढ़ बजे स्वागत किया जायेगा। समारोह किशनगढ़ हवाई अड्डा परिसर पर आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जायेगी। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा सूरत से अपराह्न 01.50 बजे उड़ान भरकर अपराह्न तीन बजकर दस मिनट पर किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेगी जहां विमान के साथ आगन्तुक यात्रियों की अगवानी की जायेगी। यहां आधा घंटे रूकने के बाद यही विमान अपराह्न 3.40 बजे सूरत के लिये उड़ान भरेगा और सायं पांच बजे सूरत पहुंचेगा। किशनगढ़ से सूरत का हवाई सफर महज एक घंटा बीस मिनट का होगा। हर हफ्ते सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को संचालित इस हवाईसेवा का किराया करीब 2500 रुपये रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved