कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गरफा थाना इलाके में बंदूक के साथ एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका नाम शंकर मंडल उर्फ काटू बूढ़ा (20 साल) है। वह गरफा थाना क्षेत्र के साउथ पूर्वांचल रोड का रहने वाला है। उसे शनिवार रात छह चेंबर इंप्रोवाइज्ड देसी बंदूक के पास साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक तौर पर उसने बताया है कि बंदूक को बेचने के लिए वह शिव तला माठ के पास पहुंचा था। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उसे घेरकर दबोचा है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने बंदूक कहां से खरीदी थी और किसे बेचने वाला था। शंकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved