
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 15 मार्च 2019 को मस्जिद में गोलियां चलाकर 51 मुस्लिमों की हत्या करने वाले आतंकवादी की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी ब्रेंटन टैरेंट ने हमला करने से पहले दुनिया भर की यात्रा की थी।
ब्रेंटन 2015-16 में भारत आया था और वह गोवा, मुंबई और जयपुर में रुका था। सूत्रों के अनुसार ब्रेंटन ने अपने भारत यात्रा के दौरान अधिकांश समय गोवा में बिताया था। न्यूजीलैंड के सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर भारतीय खूफिया विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। खूफिया विभाग के एक वरीय अधिकारी ने कहा कि हमने जब ब्रेंटन के भारत दौरे की जांच की तो हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो संदेह के घेरे में आता हो। साथ ही यह भी नहीं कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी मामले में उसके भारत यात्रा का भी कुछ प्रभाव रहा हो। ब्रेंटन अपने यात्रा के दौरान सस्ते होटलों में ठहरा था. इसके अलावा उसकी अधिकांश बातचीत अपने साथी यात्रियों या होटल के कर्मचारियों के साथ ही थी। खूफिया अधिकारी ने आगे बताया कि जांच में पता चले तथ्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारत में उसकी रूचि सिर्फ यात्रा तक ही सीमित थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved