
वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता नैन्सी पेलोसी को दोबारा कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का अध्यक्ष चुना गया है। इस पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में सुश्री पेलोसी ने 216-208 मतों के अंतर से जीत हालिस की। डेमोक्रेटिक पार्टी के पांच सदस्यों ने 80 वर्षीय पेलोसी के खिलाफ मतदान किया। पेलोसी वर्ष 2003 से ही प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। इससे पहले वह 2007 से 2011 तक भी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह इस पद पर 2019 से हैं। वह इस पद पर रहने वाली अमेरिकी इतिहास की पहली महिला हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved