हावड़ा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले संभावित हिंसा के मद्देनजर सतर्क राज्य पुलिस ने विस्फोटकों की सप्लाई के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने हावड़ा जिले के गोलाबारी थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विस्फोटक और बंदूकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनो भागलपुर से भारी मात्रा में विस्फोटक और बंदूक लेकर यहां पहुंचे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved