
ढाका। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 20 जनवरी को पहला वनडे खेला जाएगा। बांग्लादेश दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम यहां तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए वेस्ट इंडीज की 38 सदस्यीय टीम बंगलादेश पहुंच गयी है और कोरोना लॉकडाउन के बाद से बंगलादेश पहुंचने वाली वह पहली अंतर्राष्ट्रीय टीम बन गयी है।
विंडीज की टीम ढाका में कोरोना टेस्ट से गुजरने के बाद तीन दिन होटल में रहेगी जिसके बाद खिलाड़ियों का फिर टेस्ट होगा और सभी टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें चौथे दिन से ट्रेनिंग करने की अनुमति होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 20 जनवरी को होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved