img-fluid

MS धोनी को इस खिलाड़ी ने दी थी गालियां? चौंकाने वाला दावा

November 18, 2026

डेस्क: IPL से धोनी अब रिटायर हो चुके हैं. 17 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर IPL से संन्यास का ऐलान कर धोनी अपने फैंस को हैरान कर दिया. धोनी के खेल, उनके फैसलों और उनकी सादगी की दीवानी पूरी दुनिया है. उनकी मैच जिताने की काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया मानती है. IPL में CSK को 5 बार चैंपियन भी अपनी कप्तानी में धोनी ने ही बनाया है. ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं जो धोनी का मुरीद ना रहा हो. लेकिन क्या आप उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसने धोनी को गाली दी थी?


  • धोनी को गाली देने वाले खिलाड़ी को लेकर चौंकाने वाला दावा हुआ है. आकाश चोपड़ा का एक थोड़ा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धोनी को गाली देने वाले खिलाड़ी की घटना की जिक्र करते दिख रहे हैं. आकाश चोपड़ा के मुताबिक ये बात IPL 2023 की है. मतलब, जिस साल CSK ने आखिरी और 5वीं बार IPL का खिताब जीता था.

    आकाश चोपड़ा के मुताबिक टीम मेंबर ने धोनी से गाली देने वाले खिलाड़ी को CSK से बाहर करने की बात भी कही. मगर धोनी ने उसकी मैच जिताने की क्षमता को ध्यान में रखकर उसे टीम में बनाए रखा.

    आकाश चोपड़ा ने तो अपने वीडियो में धोनी को गाली देने वाले क्रिकेटर का नाम नहीं लिया. मगर सोशल मीडिया पर उस खिलाड़ी के नाम की चर्चा होने लगी. सोशल मीडिया के मुताबिक उस खिलाड़ी का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा है, जो IPL 2023 में CSK की ही टीम का हिस्सा रहा है. हालांकि, अग्निबाण इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वो खिलाड़ी आकाश सिंह ही है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved