• img-fluid

    Petrol Diesel : शनिवार को कितने रु लीटर बिक रहा आपके शहर में पेट्रोल डीजल, देखें

  • January 16, 2021

    मुंबई। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार दो दिनों तक दाम बढ़ने के बाद आज दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

    शहर डीजल पेट्रोल
    दिल्ली 74.88 84.70
    कोलकाता 78.47 86.15
    मुंबई 81.60 91.32
    चेन्नई 80.19 87.40

    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


    प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

    Share:

    दो दिनों के बाद फिर महंगा हुआ सोना, जानें- अपने शहर में गोल्ड का ताजा भाव

    Sat Jan 16 , 2021
    नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की कमी के बाद सोने-चांदी (Gold-Silver) के रेट में बदलाव देखने को मिला। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 316 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 49327 पर बंद हुआ। जबकि चांदी 616 रुपये महंगी होकर 65420 पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट गोल्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved