img-fluid

 बिहार में ठंड का कहर जारी पटना का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

January 16, 2021
पटना।राजधानी पटना सहित बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। शनिवार की सुबह से ही मौसम का हाल बेहाल है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड व ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग पटना से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह पटना का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। 
मौसम विभाग पटना के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और डेहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी मौसम सर्द है। आज तापमान के और गिरने की उम्‍मीद है। शक्रवार को राज्य के वातावरण में आर्द्रता 80 से 100 फीसद रिकॉर्ड की गई। ऐसी स्थिति शनिवार को भी बनी रहने की संभावना है।

Share:

  • मध्यप्रदेश में अब Online बिकेगी शराब, सरकार खुद कराएगी Home Delivery

    Sat Jan 16 , 2021
    भोपाल। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऑनलाइन शराब बिकेगी। प्रदेश सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी में है। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज है। अब जैसे ही सचिवालय से प्रस्ताव पास होता है, इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। मीडिया से बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved