नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेना के तीनों अंगों जल-थल-नभ ने 21 से 25 जनवरी तक संयुक्त युद्धाभ्यास एम्फेक्स-21 किया। इस अभ्यास में जमीन, हवा और पानी तीनों तरह के युद्ध सैनिक, नौसेना के जहाज और वायु सेना के लड़ाकू एवं अन्य विमान शामिल हुए।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की रक्षा के लिए कवच युद्धाभ्यास भी एम्फेक्स-21 के भाग के रूप में आयोजित किया गया। एकीकृत मुख्यालय स्टाफ के तत्वावधान में निगरानी और टोही अभ्यास भी एक साथ चलाया गया ताकि कई संवेदकों का इस्तेमाल कर समुद्री डोमेन जागरुकता को प्राप्त किया जा सके। एजेंसी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved