
गोवा। फॉरवर्ड इस्माइल गोंजाल्वेस द्वारा पेनाल्टी पर दागे गए गोल की मदद से दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ खेले गए मैच में खुद को हार से बचा लिया।
दोनों टीमों के बीच हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन का 71वां मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने 21वें मिनट में गोल करके मुम्बई को 1-0 की लीड दिला थी। लेकिन फॉरवर्ड इस्माइल गोंजाल्वेस ने 76वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर चेन्नइयन को 1-1 की बराबरी दिला दी।
मुम्बई को 13 मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब टीम 30 अंकों के साथ मजबूती से टॉप पर कायम है। टीम ने अब तक नौ मैच जीते भी है। चेन्नइयन को 14 मैचों में सातवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नइयन के हिस्से अब तक तीन ही जीत आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved