img-fluid

मुंबई के कोस्टल रोड पर भीषण हादसा, SUV ने 5-6 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आग का गोला बनी

November 13, 2026

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड (Coastal Road) पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित SUV ने जाम में फंसी पांच से छह गाड़ियों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV के बोनट से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद कोस्टल रोड पर अफरातफरी मच गई और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।

पहले से लगा था जाम, पीछे से आई SUV ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से कुछ देर पहले कोस्टल रोड के भीतर एक मामूली दुर्घटना हुई थी। इसके चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई थी और यातायात धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही SUV का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू SUV ने आगे खड़ी पांच से छह गाड़ियों को टक्कर मार दी।



  • टक्कर के तुरंत बाद SUV के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं। अचानक हुए हादसे और आग की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात बाधित हो गया।

    पुलिस और दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों और गश्त कर रही पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद SUV में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए और वाहनों की आवाजाही रोक दी।

    करीब एक घंटे तक बंद रहा कोस्टल रोड

    हादसे के बाद आग और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण कोस्टल रोड के एक हिस्से में यातायात रोकना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को करीब एक घंटे तक बंद रखा गया। आग बुझने के बाद टोइंग वैन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने भी रास्ता साफ कराने और फंसे वाहनों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद यातायात फिर से बहाल कर दिया गया।

    नशे में था SUV चालक? पुलिस कर रही जांच

    पुलिस ने हादसे में शामिल वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संबंधित वाहन चालकों और मालिकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि SUV चालक शराब के नशे में था या तेज रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    इस हादसे के चश्मदीद और पीड़ित जितेंद्र खामणगावकर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने दुर्घटना के दौरान हुए घटनाक्रम और मौके पर बने हालात की जानकारी दी है।

    Share:

  • 'Azam Khan will campaign for the SP as soon as he gets out of jail,' claims Shivpal Yadav

    Fri Nov 13 , 2026
    Lucknow: Samajwadi Party National General Secretary Shivpal Singh Yadav has clarified that senior party leader and former cabinet minister Azam Khan will campaign for the SP in the upcoming assembly elections once he is released from jail. After meeting Azam Khan at the Dasna District Jail in Ghaziabad, Shivpal Yadav stated that Azam Khan stands […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved