
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रुचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। उसको बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। उन्होंने कहा कि ‘नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।’उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved