बड़ी खबर

मुंबई में आम नागरिकों के लिए एक फरवरी से लोकल ट्रेन सेवा

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में एक फरवरी से आम नागरिकों के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा प्राथमिक दौर में समयबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी और यात्रियों को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकल ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए मुंबई शहर और उपनगर के कार्यालयों को कार्यालयीन समय में परिवर्तन के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसी तरह लोकल रेलवे में मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। मुंबई में लोकल ट्रेन में आम नागरिक तड़के पहली लोकल से लेकर सुबह 7 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक और रात 9 बजे के बाद अंतिम लोकल तक यात्रा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई और मुंबई उपनगर में दुकानों को रात 11 बजे तक शुरू रखने की अनुमति दी गई है। इसी तरह इन क्षेत्रों में होटल रात एक बजे तक शुरू रहेंगे। होटल और दुकानों में कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन अनिवार्य है।

Share:

Next Post

चीन और ब्रिटेन के बीच उभरे मतभेद, चीन की धमकी ब्रिटिश पासपोर्ट को नहीं दी जाएगी मान्यता

Sat Jan 30 , 2021
बीजिंग । हांगकांग को लेकर चीन और ब्रिटेन में तकरार बढ़ गई है। लंदन ने चीन नियंत्रित इस क्षेत्र के लोगों को नागरिकता देने का रास्ता खोलने के लिए ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज (बीएनओ) पासपोर्ट का प्रस्ताव दिया तो बीजिंग ने कहा कि वह इस पासपोर्ट को मान्यता नहीं देगा। हांगकांग में चीन की दमनकारी नीतियों […]