हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushman khurana) ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम होगा ‘अनेक’ और इस फिल्म के साथ आयुष्मान फिल्म ‘आर्टिकल 15 ‘ के बाद एक बार फिर से फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही आयुष्मान (Ayushman khurana) ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ साझा किया। फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा-‘एक बार फिर से अनुभव सिन्हा सर के साथ काम करने का मौका मिला है… अनेक। पेश है मेरा फर्स्ट लुक जिसका नाम जोशुआ है। इसे अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।’
View this post on Instagram
गौरतलब है इससे पहले आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा ने साल 2019 में आई फिल्म ‘आर्टिकल 15 ‘ में साथ में काम किया था। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना इस फिल्म के अलावा ‘डॉक्टर जी’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved