नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने विश्व भारती में रवींद्रनाथ ठाकुर की कुर्सी पर बैठने के कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए आज सदन को तथ्यों तथा सबूतों के साथ बताया कि अपराध करने का जो आरोप उन पर लगाया गया हैं वह अपराध उन्होंने नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तथा राजीव गांधी ने किया था।
शाह ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के सदन में उन पर विश्वभारती विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ ठाकुर की कुर्सी पर बैठने का जो आरोप लगाया था वह गलत बताया। उन्होंने तथ्यों तथा सबूतों के साथ सदन को बताया कि वह इस कुर्सी पर नहीं बैठे थे। वह उस जगह खिड़की पर बैठे थे जिस जगह पर पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, बंगलादेश की प्रधान मंत्री तथा अन्य कई प्रमुख लोग भी बैठे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने सदन को गलत जानकारी दी थी इसलिए सदन की कार्यवाही के रिकार्ड से उसे हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस कुर्सी पर बैठने का उन पर आरोप लगाया गया है उस बारे में विश्वभारती के कुलपति ने पत्र लिखकर उन्हें बताया है कि वह कवि रवींद्रनाथ की कुर्सी पर नहीं बैठे थे। शाह ने सदन को फोटो के साथ तथा अन्य तथ्यों के साथ बताया कि जिस कुर्सी पर बैठने का गलत आरोप उन पर लगाया गया है वह उस कुर्सी पर नहीं बैठे थे। उन्होंने फोटो के साथ सदन में कहा कि उस कुर्सी पर जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी बैठे थे।
यातायात के नियम सिखाने के लिए अब शहर के आसपास घूम रही टीम इंदौर। ट्राफिक पुलिस भले ही यातायात सुधारने के लिए पूरा माह सड़क सुरक्षा माह के रूप में मना रही हो, लेकिन बड़े अफसरों के जाम में फंसने और शहर का यातायात बार-बार प्रभावित होने की घटना ने यातायात इंजीनियरिंग की पोल खोलकर […]
नई दिल्ली। देश के 14वें उपराष्ट्रपति के चयन (Vice President Election) के लिए शनिवार को मतदान (Voting) होगा। इस पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (NDA candidate Jagdeep Dhankhar) और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Opposition candidate Margaret Alva) के बीच चुनावी जंग महज औपचारिकता होगी। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के मतदान से दूर […]
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। कई राज्यों ने लागू पाबंदियों में भी ढील देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। बैंक ने ब्रांचों के कामकाज के समय में […]
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है। ठंड के साथ कोहरा भी छाने लगा है तापमान की गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। जबकि सुबह से आसमान में कोहरे की सफेद […]