
अहमदाबाद । राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान का आज शंखनाद कर दिया। पार्टी ने अहमदबाद सहित छह महानगरों में वृहद्ध कार्यक्रम कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राज्य के मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को जिले के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी दी है।
आज वडोदरा में भी भाजपा के 76 उम्मीदवारों ने पार्टी के लिए आत्मसमर्पण होने और चुनाव में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा ने प्रचार के लिए डिजिटल रथों काे रवाना किया गया। शहर के 18 वार्डों के लिए 18 डिजिटल रथ बनाए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved