
इंदौर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi 2.0) योजना के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन में इंदौर नगर पालिक निगम (Indore Municipal Corporation) ने मेगा सिटी श्रेणी में पूरे देश (Entire Country) में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस श्रेणी में अहमदाबाद नगर निगम द्वितीय स्थान पर रहा।
भारत सरकार द्वारा इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिंघल, प्रभारी मनीष शर्मा ‘मामा’ को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved