img-fluid

राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 37 में से 19 परिषदों में स्पष्ट बहुमत

November 20, 2026


जयपुर । राजस्थान जिला परिषद चुनाव में (In Rajasthan Zila Parishad Elections) 37 में से 19 परिषदों में (In 19 out of 37 Parishads) कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया (Congress secured Clear Majority) ।

  • राजस्थान की ग्रामीण सत्ता के महासंग्राम यानी जिला परिषद सदस्य चुनाव 2026 के नतीजों में कांग्रेस ने बड़ा सियासी उलटफेर करते हुए शानदार बढ़त बना ली है। प्रदेश के 37 जिलों की जिला परिषदों के अब तक सामने आए परिणामों और रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने राजधानी जयपुर समेत 19 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि 6 अन्य जिलों में निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर, मतगणना के शुरुआती दौर में बढ़त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ती नजर आ रही है। भाजपा को अब तक केवल 3 जिला परिषदों में ही बहुमत मिल सका है, हालांकि पार्टी 5 अन्य जिलों में आगे चल रही है और वहां अपना बोर्ड बनाने की दावेदार बनी हुई है।

    नागौर जिला परिषद चुनाव में सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपना दबदबा साबित करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। नागौर जिला परिषद के कुल 37 वार्डों में से आरएलपी ने सर्वाधिक 19 सीटों पर जीत दर्ज कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर अपना दावा मजबूत कर लिया है।
    प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों— सलूंबर, डूंगरपुर और बालोतरा में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है। इन तीनों जिला परिषदों में त्रिशंकु स्थिति बनने से अब जिला प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के नवनिर्वाचित सदस्यों की भूमिका बेहद निर्णायक हो गई है, जिससे इन जिलों में सियासी जोड़-तोड़ और बाड़ेबंदी की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved