
नई दिल्ली। सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा सत्र के दौरान इस्तीफा देने की घोषणा की है। बजट सत्र के पहले हिस्से के आज आखिरी दिन राज्यसभा में बहुत ही विचित्र और बड़ी राजनीतिक घटना हुई है। राज्यसभा (Rajya Sabha ) सांसद और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने सदन में ही अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। अपनी घोषणा में उन्होंने ये भी आगे कहा कि अब घुटन महसूस हो रही है। वैसे भी देश हित से ऊपर कुछ नहीं है। और जहाँ तक बात आती है पार्टी हित और देश हित में से एक चुनने की तो अब राष्ट्र हित चुनने का वक्त आ गया है।बंगाल की राजनीति में चल रही उठा पटक के बीच ये होना अब बहुत ज़्यादा आश्चर्य की बात नहीं है, परन्तु राज्य सभा सत्र के दौरान ऐसा होना चौका देने वाला है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved