
भोपाल। एमपी नगर में स्थित एक होटल में आज सुबह आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती मिले हैं। दोनों को बजरंगियों ने होटल के रूम से पकड़ा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मामले में लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। बजरंगियों ने होटल के बाहर ही जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां लड़की के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। वहीं बजरंगियों ने लव जिहाद की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के बाहर भी जमकर हंगामा किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved