img-fluid

Jacqueline Fernandez इस अभिनेत्री के घर में रहती है किराये से, ये है रहने की वजह

February 18, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacueline Fernandez) ने अपना नया आशियाना मुंबई (Mumbai) के पॉश इलाके जुहू (Juhu) में बना लिया है। जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर को किराए पर लिया है। ये वही घर है, जहां प्रियंका 2018 में निक जोनस के साथ शादी (Shadi) के बंधन में बंधी थीं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन फर्नांडीस ने प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला अपार्टमेंट कर्मयोग रेंट पर लिया है। प्रियंका के हामी भरने के बाद एक्ट्रेस को उस आलीशान अपार्टमेंट में रहने का मौका मिल गया।


प्रियंका के विदेश में शिफ्ट हो जाने के बाद इस घर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और भाई सिद्धार्थ (Sidharth) रहते थे। अब मधु चोपड़ा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ यारी रोड के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इसलिए ये अपार्टमेंट खाली हो गया था। जैकलीन अब प्रियंका के आलीशान अपार्टमेंट में जरूर रहती हैं, लेकिन इसके लिए वह मोटा रेंट भी चुका रही हैं। अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन हर महीने 6.78 लाख रुपये चुका रही हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट रेंट पर लिया है।


जैकलीन इन तीन सालों में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देने वाली हैं। तीन साल बाद भी वो प्रियंका के इस अपार्टमेंट में रहती हैं या शिफ्ट कर जाती हैं, ये सभी साफ नहीं किया गया है। जैकलीन फर्नांडीज के फिल्म प्रोजेक्ट्स की करें तो वो इस साल काफी बिजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वो जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। हाल ही में वह मिस सीरियल किलर फिल्म में नजर आई थीं, शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Share:

  • राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश के इस शहर में पेट्रोल 100 रुपये के पार

    Thu Feb 18 , 2021
    नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि जारी है। बुधवार को जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंची वहीं गुरुवार को मध्य प्रदेश में भी आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। बता दें कि लगातार दसवें दिन ईंधन की दरों में वृद्धि हुई है। गुरुवार 18 फरवरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved