
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नीमच में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे फर्स्ट बटालियन के जवानों की इनोवा कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार जवानों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीमच में ड्यूटी पूरी करने के बाद फर्स्ट बटालियन के जवान इनोवा कार से वापस लौट रहे थे। जवान रात करीब 2 से 3 बजे के बीच नीमच से रवाना हुए थे। सुबह चंदन नगर थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद इनोवा के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार जवानों को गंभीर चोट आने से बच गई। हादसे में सभी जवान सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर चंदन नगर थाना पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved