
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है. इसी के साथ तैमूर अली खान को अपना छोटा भाई भी मिल गया है। सेलेब्स से लेकर फैन्स के बीच खुशी का मौहाल है और सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं. बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर को बधाई देते हुए लिखा: “बधाई, करीना कपूर और सैफ अली खान” रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी जोड़े को बधाई दी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved