img-fluid

petrol-diesel की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, जानिये प्रमुख शहरों में क्या हैं दाम

March 04, 2021

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आने के बावजूद गुरुवार को घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन स्थिरता रही। पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों  (prices) में आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (indian oil corporaton)  के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।


  • इससे पहले बीते शनिवार को डीजल की कीमत 16 पैसे तक और पेट्रोल की कीमतें 25 पैसे तक बढ़ी थी। हालांकि, दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने सर्वोच्च स्तर पर है। राज्स्थान के श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। यहां आज पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। फरवरी महीने में पेट्रोल 4.87 रुपये और डीजल का रेट 4.99 रुपये महंगा हो चुका है। इस महीने में कंपनी अब तक 16 बार दाम बढ़ा चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। ये दाम अपने पीक पर हैं। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था।

    अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये, जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 26 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 7.26 रुपये महंगा हो गया है। इन 26 दिनों के दौरान ही डीजल भी 7.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

    जानिये कहां क्या है कीमतें
    श्रीगंगानगर – पेट्रोल – 101.84 रुपये/लीटर, डीजल- 93.77 रुपये/लीटर
    अनूपपुर – पेट्रोल – 101.59 रुपये/लीटर, डीजल – 91.97 रुपये/लीटर
    बीकानेर – पेट्रोल – 100.01 रुपये/लीटर, डीजल – 92.09 रुपये/लीटर
    इंदौर – पेट्रोल – 99.30 रुपये/लीटर, डीजल – 89.77 रुपये/लीटर
    भोपाल – पेट्रोल – 99.21 रुपये/लीटर. डीजल – 89.76 रुपये/लीटर
    जयपुर – पेट्रोल – 97.72 रुपये/लीटर. डीजल – 89.98 रुपये/लीटर
    मुंबई – पेट्रोल – 97.57 रुपये/लीटर, डीजल – 88.60 रुपये/लीटर
    पुणे – पेट्रोल – 97.59 रुपये/लीटर, डीजल – 87.26 रुपये/लीटर
    बेंगलुरु – पेट्रोल – 94.22 रुपये/लीटर, डीजल – 86.37 रुपये/लीटर
    पटना – पेट्रोल – 93.48 रुपये/लीटर, डीजल – 86.73 रुपये/लीटर
    चेन्नई – पेट्रोल – 93.11 रुपये/लीटर, डीजल – 86.45 रुपये/लीटर
    कोलकाता – पेट्रोल – 91.35 रुपये/लीटर, डीजल – 84.35 रुपये/लीटर
    दिल्ली – पेट्रोल – 91.17 रुपये/लीटर, डीजल – 81.47 रुपये/लीटर
    लखनऊ – पेट्रोल – 89.15 रुपये/लीटर, डीजल – 81.86 रुपये/लीटर
    अहमदाबाद – पेट्रोल – 88.31 रुपये/लीटर, डीजल – 87.74 रुपये/लीटर
    चंडीगढ़ – पेट्रोल – 87.73 रुपये/लीटर, डीजल – 81.17 रुपये/लीटर

    Share:

  • इंदौर कितना रहने लायक, आज घोषित होगी रैंकिंग

    Thu Mar 4 , 2021
    स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों के बीच होड़… इस बार उम्मीद है कि इंदौर मार सकता है बाजी इंदौर। स्वच्छता के मामले में तो इंदौर लगातार चार बार नम्बर वन आया और पांचवीं बार भी उसका दावा पुख्ता है। वहीं सेवन स्टार रेटिंग (Seven Star Rating)  और वाटर प्लस-प्लस (Water Plus-Plus) सर्वे में भी इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved