img-fluid

शेफ बने नन्हें Timur, मम्मी Kareena ने शेयर की  तस्वीर 

March 17, 2021
अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena khan) के लाडले बेटे तैमूर अब शेफ बन गए हैं। दरअसल हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena khan) ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं , जिनमें से एक तस्वीर में  तैमूर अली खान सफ़ेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं और वह अपने हाथों में कुकीज़ के साथ बेकिंग ट्रे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कुकीज़ को करीब से देखा जा सकता है।  तैमूर (Timur)ने कुकीज़ को अपने परिवार के सदस्यों का रुप दिया है। इन तस्वीरों को करीना कपूर (Kareena khan) ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-“मेरे मैन एक ही फ्रेम में। बहुत अच्छे लग रहे हैं, वाकई में। शेफ टिम और मेरे फेवरेट ब्वॉयज।”


सोशल मीडिया पर तैमूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं और तैमूर की तारीफ़ कर रही हैं। वहीं अगर करीना कपूर की बात करें तो, अभिनेत्री करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान (Actor Saif Ali Khan) से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने । इसके बाद अभिनेत्री ने इसी साल पिछले महीने ही 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना इन दिनों अपने दोनों बच्चों को अपना भरपूर समय दे रही हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल के अंत में रिलीज होगी।

 

Share:

  • Box office पर धमाल मचा रही है  'रूही', पांच दिन में कमाए 13.93  करोड़  

    Wed Mar 17 , 2021
    राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा (Rajkumar Rao, Janhvi Kapoor and Varun Sharma) की हॉरर -कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कोरोना महामारी के दौर में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved