
मुंबई। तमिल सिनेमा (Tamil cinema) की पॉपुलर एक्ट्रेस(Popular actress) रायजा विलसन(Raiza Wilson) ने गलत ट्रीटमेंट (Wrong treatment) देने की वजह से सोशल मीडिया पर एक स्किन डॉक्टर (डर्मटोलॉजिस्ट) को जमकर फटकार लगाई है. रायजा विलसन(Raiza Wilson) ने ट्रीटमेंट (treatment) के बाद अपने चेहरे का बुरा हाल दिखाते हुए डर्मटोलॉजिस्ट को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने इस पोस्ट में डर्मटोलॉजिस्ट का नाम मेंशन करते हुए ये भी बताया कि उन्हें इस ट्रीटमेंट के लिए फोर्स किया गया था.
रायजा विलसन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लीनिक के बाहर से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘कल एक सिंपल फेशियल के लिए डॉक्टर से मिली, उन्होंने मुझे एक फेशियल प्रक्रिया करने को कहा जिसकी मुझे जरूरत नहीं थी और अब ये नतीजा है’.
आगे उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘वो आज मुझसे बात करने या मुझसे मिलने से इनकार कर रही है. स्टाफ बता रहे हैं कि वो शहर से बाहर हैं’.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved