
भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Corona Virus)के बीच अस्पतालों में कोरोना मरीजों (Corona patients)की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में बेड्स और ऑक्सीजन(Beds and Oxygen) की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं. इसी बीच राजधानी भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 12 मरीजों की मौत (12 patients died) होने की खबर है. हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत से साफ इनकार कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने दावा करते हुए कहा कि ‘केजुअल्टी की वजह से मरीजों की तबियत बिगड़ी थी, ऑक्सीजन सप्लाई का इससे कोई लेना-देना नहीं है.’
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि पीपुल्स कोविड हॉस्पिटल सेंटर में सोमवार सुबह ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 11 मरीजों की मौत हुई है, जिन मरीजों की मौत हुई उनके शव सुभाष नगर विश्राम घाट अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाए गए. इस पूरी घटना को लेकर अब अस्पताल प्रबंधन ने साफ कर दिया है, ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई.
खंडवा में 11, जबलपुर में 5 और शहडोल में 12 मरीजों की मौत
कोरोना कहर के बीच प्रदेश के ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है. बीते गुरुवार खंडवा में ऑक्सीजन की कमी से 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया था. वहीं जबलपुर के दो अस्पतालों में कुल 5 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा एक दिन पहले यानी रविवार को शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण 12 मरीजों की मौत हुई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved