img-fluid

अफ्रीका में भी बरस रहा कोरोना कहर, संक्रमितों की संख्या 45.46 लाख के ऊपर हुई

April 28, 2021


अदीस अबाबा । अफ्रीका (Africa) में कोरोना वायरस (Corona Virus ) कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 45.46 लाख के पार पहुंच गयी है। Corona Virus in Africa अफ्रीका के महामारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (Center for Epidemic Control and Prevention) के मुताबिक अफ्रीकी देशों में अब तक 45,46,235 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं।


पचपन सदस्यीय अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने बताया कि इस संक्रमण के कारण अब तक 1,20,420 लोगों की मौत हुयी है, जबकि 40,57,022 लोग इससे ठीक हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी संघ में शामिल देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथोपिया तथा मिस्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अब तक 15, 76,320 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा यह अफ्रीकी संघ में शामिल देशों में इस जानलेवा विषाणु से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है।

Share:

  • ब्रैट ली ने कोरोना महामारी से निपटने में भारत की मदद का किया ऐलान

    Wed Apr 28 , 2021
      ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने अपना तरफ से कोरोना (Corona) महामारी से जूझ रहे भारत (India) के लोगों की मदद की पहल कर नये दरवाजे खोल दिये हैं। उनके प्रेरणा लेकर कई खिलाड़ी आगे रहे हैं। अब पूर्व क्रिकेटर और IPL 2021 में कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली (Brett Lee) ने मदद के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved