img-fluid

टाइगर केस: जिस होटल में रुके थे शूटर्स वो बंद, बबीता-राधा पर खुलासा

October 23, 2026

डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है. जांच अब आरोपियों के ठिकाने, हथियारों की सप्लाई, जंगल में कथित फायरिंग प्रैक्टिस और वारदात के बाद फरार होने के रास्तों तक पहुंच गई है. जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच अब तीनों शूटर्स के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन करने की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित आरआर रेसिडेंसी होटल का कमरा नंबर 201 जांच के केंद्र में है. इसी कमरे में तीनों आरोपियों ने कई दिनों तक रुककर टाइगर की हत्या के हमले की साजिश को अंतिम रूप दिया था. दावा है कि इस कमरे में पिस्तौल से मिसफायर भी हुआ था, इसके बाद जंगल में फायरिंग प्रैक्टिस की गई और हथियार को बाद में तापी नदीं में फेंक दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी फूल सिंह, रिहान और ऋतिक 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित आरआर रेजिडेंसी होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे. उन्होंने फर्जी आधार कार्ड के जरिए कमरा बुक कराया था. कमरे का किराया करीब 1,500 रुपये प्रतिदिन बताया गया है. उनकी पीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी होटल के बाहर खड़ी थी. जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, 17 अक्टूबर को हथियार मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें इसी कमरे में रखा गया था. इसी दौरान पिस्टल से कथित तौर पर मिसफायर हुआ और गोली बेड में जा लगी. हालांकि होटल वालो ने पुलिस को बताया कि उन्हें गोली की आवाज सुनाई नहीं दी थी. 19 अक्टूबर को मुंबई पुलिस की फोरेंसिक टीम ने इस होटल के कमरा नंबर 201 में जाकर एविडेंस कलेक्ट किए और पंचनामा किया.


  • बताया जा रहा है कि, 18 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे तीनों आरोपी होटल से बाहर निकले थे. सीसीटीवी सामने आने के बाद ये साफ हो गया कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीन घंटे पहले तक ये तीनों शूटर्स इसी होटल में थे. सीसीटीवी फुटेज में ऋतिक कंधे पर नीले रंग का बैग लेकर पहले बाहर आता दिखाई देने की जानकारी है. इसके बाद फूल सिंह और रिहान पीले रंग की पल्सर से निकले. होटल से बाहर निकलने का सीसीटीवी फुटेज मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. इस बीच आज सुबह मुंबई पुलिस की एक टीम जब होटल का इंस्पेक्शन करने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला. जानकारी के मुताबिक, होटल को अंदर से बंद कर दिया गया है और वहां ठहरे अन्य ग्राहकों को भी बाहर निकाला गया. पुलिस को बिना जांच पड़ताल के वापस लौटना पड़ा.

    इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को हथियार मिलने के बाद आरोपियों ने मुंबई के आसपास एक जंगल में जाकर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी.दावा है कि तीनों आरोपियों ने अलग-अलग तीन से चार राउंड तक फायरिंग का अभ्यास किया. इन तीनों को फायरिंग की प्रैक्टिस करवाने मैं कोई चौथा आदमी भी शामिल था जो फायरिंग इंस्ट्रक्टर था. दूसरी ओर, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और रिवॉल्वर की बरामदगी के लिए पुलिस तापी नदी के आसपास हथियार फेंके जाने की आशंका की भी जांच कर रही है. हालांकि, हथियार नदी में फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अब तीनों शूटर्स के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन करने की तैयारी में है, ताकि हमले से पहले और बाद की घटनाओं की कड़ियां जोड़ी जा सकें.

    जांच में एक नाबालिग लड़के का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि वह दादर में रिवॉल्वर और पिस्टल लेने पहुंचा था. हरियाणा और यूपी की राधा और बबीता 17 अक्टूबर को दादर में हथियार पहुंचाने पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक, बबीता ने अपने परिवार को बताया था कि वह मुंबई के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने जा रही है. जांचकर्ताओं को संदेह है कि मंदिरों में दर्शन करने की आड़ में दोनों महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को शक होने से बचने की कोशिश की. संदेह है कि दोनों ने दादर के नजदीक स्थित प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।सीसीटीवी चेक कर रही है और बयान ले रही है.

    Share:

  • सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी योजना का 84 प्रतिशत काम पूरा

    Fri Oct 23 , 2026
    51 एमसीएम क्षमता का बैलेंसिंग रिजर्वायर तैयार- पंपिंग स्टेशन का चल रहा काम उज्जैन। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी के पानी से स्नान कराने की तैयारी अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। करीब 600 करोड़ रुपए की सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी परियोजना का 84 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। योजना के तहत सेवरखेड़ी में बैराज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved