भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेलो के विकास में ली जा रही विशेष रूचि और उनके अथक प्रयासों के चलते खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में रोल माॅडल बनकर उभर रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इस बार टोक्यो ओलम्पिक में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved