
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude oil) की मांग बढ़ने से इसकी कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली (Delhi) में बुधवार को पेट्रोल 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 89.18 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई (Mumbai), चेन्नई (Chennai) और कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल क्रमश: 104.90 रुपये, 99.80 रुपये और 98.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 96.72 रुपये, 93.72 रुपये और 92.03 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कारोबार के अंत में कल ब्रेंट क्रूड 0.10 डॉलर प्रति बैरल घटकर 74.68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.21 डॉलर बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया था। गौरतलब है कि पिछले 33 दिनों में पेट्रोल 8.49 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल भी 8.39 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved