
मुंबई। टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को लोग काफी पसंद करते हैं. इस शो ने बेहद कम समय में लोगों को दिलों में अपनी जगह बना ली. शो के हर किरदार को खूब पसंद किया जाता है और ये किरदार भी लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. शो में वनराज (Vanraj) का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके साथ शो के कई और कैरेक्टर भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो बना कर शेयर करते रहते हैं.
हाल ही में अनघा भोसले (Anagha Bhosale) ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुधांशु अनघा को तमाचा मारते हुए नजर आ रहे हैं. अनघा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें अनघा से साथ शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे यानी वनराज शाह नज़र आ रहे हैं. सीरियल ‘अनुपमा’ में नंदिनी वनराज शाह की बहू बनने वाली हैं. इन दोनों ने ऑफ कैमरा मस्ती करते हुए एक वीडियो में बनाया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved