img-fluid

बिना पुष्टि किए पुलिसकर्मी ने सुना दी मौत की खबर, सोशल मीडिया पर फैल गई सूचना; अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों के उड़ गए होश

November 24, 2026

खरगोन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के खरगोन जिला अस्पताल(Khargone District Hospital)से पुलिस की एक ऐसी चूक सामने आई है जिसने परिजनों और समाज के लोगों को सकते में डाल दिया। यहां अस्पताल (hospital)में भर्ती एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी (Police officer)ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। खरगोन के साथ बड़वानी और खंडवा से भी लोग अंतिम संस्कार की तैयारी करके अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया। जिस राजेंद्र चौहान की मौत की सूचना दी गई थी वह जिंदा थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस मामले में अब पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर शिकायत की गई है और पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला खरगोन जिला अस्पताल का है। वासुदेव समाज के अध्यक्ष चंदन चौहान ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक वहाब खान सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जितेंद्र रावत और माधव सिंह के नाम भी शामिल हैं। चंदन चौहान का आरोप है कि पुलिसकर्मियों की ओर से बिना पुष्टि किए ही एक जीवित व्यक्ति को मृत बता दिया गया जिससे परिवार और समाज के लोगों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

चंदन चौहान के मुताबिक रविवार शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर प्रधान आरक्षक वहाब खान और पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से उन्हें फोन आया था। फोन पर बताया गया कि राजेंद्र चौहान की मौत हो गई है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस सूचना को सही मानते हुए चंदन चौहान ने सोशल मीडिया समूहों में राजेंद्र की मौत की खबर साझा कर दी। इसके बाद रिश्तेदारों और समाज के लोगों को सूचना मिलने लगी और वे अंतिम संस्कार की तैयारी के साथ खरगोन पहुंच गए।

जब सभी लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि राजेंद्र चौहान की मौत नहीं हुई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है। यह जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी वह अस्पताल में जीवित मिला। इसके बाद पुलिस को दी गई सूचना और उसके आधार पर फैली खबर को लेकर सवाल उठने लगे।

जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले महेश्वर से एक अज्ञात बीमार व्यक्ति को खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बाद में चंदन चौहान ने उसकी पहचान अपने परिचित राजेंद्र चौहान के रूप में की थी। मरीज को 19 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

थाना प्रभारी के अनुसार मरीज की भर्ती से संबंधित जानकारी उसकी तस्वीर के साथ पुलिस के व्हाट्सएप समूह में साझा की गई थी। आरोप है कि प्रधान आरक्षक वहाब खान ने संदेश को पूरा पढ़े बिना ही चंदन चौहान को फोन कर दिया और अस्पताल से पुष्टि किए बगैर मरीज की मौत की सूचना दे दी। इसी गलत जानकारी के कारण परिवार और समाज के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


  • मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने भी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने पुलिस की सूचना प्रणाली और जिम्मेदारी निभाने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गलत फोन कॉल ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी करके अस्पताल पहुंच गए।

    Share:

  • 352 रनों की बढ़त के बाद भी जीत से चूका भारत, आखिरी 39 ओवर में कहां बिगड़ी कप्तान गिल की रणनीति?

    Tue Nov 24 , 2026
    नई दिल्ली ।भारत और न्यूजीलैंड (India And New Zealand) के बीच वेलिंगटन (Wellington) में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम के लिए निराशाजनक ड्रॉ (Draw) पर समाप्त हुआ। पहली पारी में 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया (Team India) जीत दर्ज नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved