
जयपुर। अगर आप भी घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी सी गलती से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बम की तरह फट सकता है और आपकी या आपके किसी अपने की जान पर बन सकती है।
राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी हर सहाय मीणा के भाई सुल्तान सिंह को कोरोना की वजह से पिछले दो महीने से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। ऐसे में सांस लेने में मदद करने के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई थी। धीरे-धीरे सुल्तान सिहं घर पर ठीक हो रहा थे। उनकी पत्नी संतोष मीणा उनकी देखभाल कर रही थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved